- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Today 25 Sarpanch 213 Wardpunches Will Choose Between Corona Warning
कोरोना चेतावनी के बीच आज चुनेंगेे 25 सरपंच-213 वार्डपंच
क्षेत्र में 93 पाेलिंग बूथ और 76 हजार 74 मतदाता
राज्य सरकार ने काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एेहतियात के ताैर पर प्रदेश के सभी स्कूल, काॅलेज, काेचिंग सेंटर, जिम, सिनेमा हाल व थियेटर अागामी 30 मार्च तक बंद कर दिए हैं। जिले में भी अलर्ट घोषित कर रखा है। घर-घर सर्वे की जा रही है। ऐसे में गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की अरथूना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायताें में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हाेगा। अरथूना क्षेत्र में कुल 76 हजार 74 मतदाता हैं। इनमें 38 हजार 503 पुरुष, 38 हजार 334 महिला व 2 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के दाैरान मतदाताअाें की कतारें व भीड़-भाड़ काे मद्देनजर रखते हुए राज्य निर्वाचन अायाेग के निर्देशानुसार सभी अावश्यक तैयारियां की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम नरेश बुनकर ने बताया िक चुनाव क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी व निजी चिकित्सालयों काे अलर्ट माेड पर रखा गया है। मतदान केंद्र के भीतर मतदानकर्मियों की संख्या सीमित रहेगी। वहीं मतदाताअाें काे भी एक-एक कर भेजने के लिए निर्देशित कर रखा है। ताकि केंद्र के भीतर किसी तरह के संक्रमण की अाशंका नहीं रहे। इसके बाद 16 मार्च को उपसरपंच के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कैलाश बैरवा ने पंचायतीराज संस्थाओं के तहत अरथुना पंचायत समिति क्षेत्र (पादेड़ी एवं पांचवड़ा ग्राम पंचायत को छोड़कर) शेष सभी ग्राम पंचायतों में रविवार काे मतदान दिवस पर अवकाश घाेषित िकया है।
इन पंचायतों में इतने वार्ड : बिलौदा में 9, कुंवालिया में 7, आंजना में 15, मोटी बस्सी में 9, सारनपुर में 9, पादेड़ी में 5, पांचवड़ा में 5, ईटाउवा में 9, कोटड़ा में 11, केसरपुरा में 7, अरथूना में 13, बखतपुरा में 9, ओड़ा में 5, गौसाई का पारड़ा में 5, नवाघरा में 11, ओडवाड़ा में 7, घाणेवा में 5, मलाना में 9, रैयाना में 9, टिमुरवा में 7, गामड़ी नारायण में 5, टामटिया राठौड़ में 7, नाहली में 9, जौलाना में 11, भतार में 9, मंडेलापाड़ा में 7, झड़स में 9 वार्ड हैं। हालांकि इस बार पांचवड़ा और पादेड़ी नवगठित पंचायतों में चुनाव नहीं हो रहे हैं।
बांसवाड़ा. मतदान केंद्रों के लिए रवाना होते हुए दल के अधिकारी।
देररात तक जारी होंगे परिणाम, दल रवाना
अरथूना. पंचायत समिति अरथूना की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्डपंचों के चुनाव रविवार को होंगे। देररात तक परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इन 25 ग्राम पंचायतों में 76074 मतदाता 25 सरपंच और 213 वार्डपंच चुनेंगे। इसमें 38 हजार 334 पुरुष और 37 हजार 738 महिला व 2 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। 25 ग्राम पंचायताें में कुल 98 मतदान केंद्र बनाए हैं। पंचायत समिति अरथूना में आंजना, अरथूना, बखतपुरा, बस्सी मोटी, भतार, बिलौदा, गामड़ी नारायण, घाणेवा, गौसाई का पारड़ा, इटाउवा, झड़स, जौलाना, केसरपुरा, कोटड़ा, कुंवालिया, मलाना, मंडेलापाड़ा, नाहली, नवाधरा, ओड़ा, ओडवाड़ा, रैयाना, सारनपुर, टामटिया राठौड़ और टिमुरवा शामिल हैं। सबसे ज्यादा वोटर 5567 आंजना और सबसे कम मतदाता घाणेवा पंचायत में 1719 हैं। 25 में 6 पंचायतों में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। इनमें बखतपुरा, बिलोदा, कोटड़ा, ओडवाड़ा, रैयाना और टामटिया राठौड़ शामिल हैं। 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 205 प्रत्याशी मैदान में हैं।