- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Today Division Level Seminar Will Be Held In Gayatri Shaktipeeth
गायत्री शक्तिपीठ में आज होगी संभाग स्तरीय गोष्ठी
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में उदयपुर गायत्री परिवार की संभाग स्तरीय गोष्ठी रविवार को सुबह 10 बजे गायत्री शक्तिपीठ श्रीराम नगर पंचवटी रोड सागवाड़ा जिला डूंगरपुर में राजस्थान प्रांत के संरक्षक एवं प्रांतीय समन्वयक घनश्याम पालीवाल एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। बांसवाड़ा गायत्री परिवार जिला संयोजक दिनेश मेहता, गायत्री शक्तिपीठ घाटोल के व्यवस्थापक अंबालाल पंचाल आदि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। उपरोक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा के सहायक प्रबंधक नारायण लाल पंड्या, सचिव ट्रस्टी किशोर भट्ट, कोषाध्यक्ष दृष्टि प्रवीण भट्ट एवं तहसील समन्वयक तुलसीराम व्यास तथा दीपक कुमार जोशी ने दी।