- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Today Legal Service Camp At Kushalbag Maidan
कुशलबाग मैदान में आज विधिक सेवा शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 10 बजे कुशलबाग मैदान में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव देवेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि शिविर में विभिन्न राजकीय विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा स्टाॅल लगाई जाएगी, जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिह्नित लाभार्थियों को मंच से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से गुड टच बेड टच, आत्मरक्षा, बालश्रम, बालविवाह, नशा मुक्ति व बालिका शिक्षा के संबंध में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य आदि होंगे। इस शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल व काॅलेज विद्यार्थी और आमजन भाग लेंगे। उन्होंने शहरवासियों से भी कार्यक्रम में भाग लेकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।