पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Today The Auspicious Time Of Helika Dahan Will Be For A Quarter To A Quarter

आज हाेलिका दहन का मुहूर्त सवा दाे घंटे तक रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा। इस बार हाेलिका दहन का मुहूर्त सवा दाे घंटे तक रहेगा। पं. भवानी खंडेलवाल के अनुसार सोमवार की शाम 6.45 से रात 9 बजे तक होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त होगा। इस वर्ष शाम को भद्रा नहीं होने से प्रदोष कालिका व सायंकालिक पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन सर्वश्रष्ठ है। धर्मशास्त्रों के अनुसार दहन से पहले होलिका में सेमल की सूखी लकड़ी का एक फीट से कम लंबा व पतला टूकड़ा चढ़ाना चाहिए। दूसरे दिन नारियल का टूकड़ा चढ़ाकर परिक्रमा करने से भक्ति को शक्ति मिलती है।

भस्म काे रखे घर में : ज्योतिषाचार्य भवानी खंडेलवाल के अनुसार हाेलिका दहन की भस्म को चमत्कारी माना जाता है। हाेलिका दहन के अगले दिन नारियल का टुकड़ा चढ़ाकर हाेलिका की परिक्रमा करने के बाद 50 ग्राम से कम मात्रा में उसकी भस्म ले जाकर घर में रखे। यह भस्म अगली हाेली अाने तक घर काे उर्जावान रखेगी। शास्त्राें के अनुसार इसकाे घर में रखने से राेग, विपदा से रक्षा हाेती हैं। अहंकार, शत्रुता, संशय अाैर भ्रम दूर हाेते है, क्याेकि यह भक्त प्रहलाद की चमत्कारिक रक्षा व अलाैकिक िवजय का प्रतीक हैं।
खबरें और भी हैं...