पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Two Accused Arrested With Illegal Weapons In Kushalgarh

कुशलगढ़ में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुशलगढ़ थाना पुलिस ने दो दिनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। मंगलवार को सुभाष मार्ग निवासी जितेंद्र 48 उर्फ जटा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देसी पिस्टल मय 3 कारतूस बरामद किए। वहीं बुधवार को पुलिस ने त्रिवेदी मार्ग निवासी रितेश 30 उर्फ रिंकू पुत्र नटवरलाल त्रिवेदी को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी पिस्टल मय 4 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अवैध रूप से देसी पिस्तौल रखने पर गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...