- Hindi News
- National
- Anandpuri News Rajasthan News Two Accused Of Stealing Mobile Shop In Chandwara
चांदरवाड़ा में मोबाइल की दुकान पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चांदरवाड़ा कस्बे में गत 14 फरवरी को मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई कपिल पाटीदार ने बताया कि वारदात के बाद टीम का गठन किया गया था। जिन्होंने संदिग्धों पर निगरानी रखी मुखबिरों से भी पूछताछ की। मुखबीर से ही सूचना मिली कि वारदात करने में कोबा निवासी देवेंद्र पुत्र धीरजमल पारगी और नाहरपुरा निवासी महेश पुत्र सतीष डोडिय़ार शामिल हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होंने बताया कि वारदात में दो अन्य आरोपी कुंवालिया निवासी रोहित पुत्र कांतिलाल पटेल और नथेली निवासी सुरेश पुत्र लक्ष्मण पारगी शामिल है। ये दोनों ही आरोपी वर्तमान में कलिंजरा और सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गांवों में की गई वारदातों के मामले में जेल में है। जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। इन आरोपियों से और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है। सीआई पाटीदार ने बताया कि ये सभी आरोपी कॉलेज विद्यार्थी हैं जो महज अपने मौज शौक पूरे करने के लिए चोरियां करते रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से और भी शामिल लोगों के बारे में और माल बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी महेश
आरोपी देवेंद्र