- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Two Constables Suspended For Murder Accused Captain Shukla Absconding
हत्या के आरोपी कप्तान शुक्ला के फरार होने पर दो कांस्टेबल निलंबित
बांसवाड़ा में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी कप्तान शुक्ला के ब्यावर से फरार होने के केस में साथ गए दोनों कांस्टेबल कानाराम बैरवा और अवतार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी केसरसिंह शेखावत ने बताया कि मामले में हत्या के आरोपी का फरार हो जाना बेहद गंभीर मामला है। जिसकी जांच करवाई जाएगी। गौरतलब है कि कप्तान शुक्ला और उसकी प|ी अहमदाबाद के एक बुजुर्ग की हत्या के आरोपी है। 8 मार्च को आरोपी कप्तान शुक्ला को बांसवाड़ा जेल से अजमेर के उपजिला कारागृह में छोड़ने के लिए ले जाया गया। यहां से दो कांस्टेबल साथ भेजे गए। लेकिन, उदयपुर पहुंचने पर इसके बाद दोनों रोडवेज बस से उदयपुर के लिए रवाना हुए। जहां पहुंचकर अवतार सिंह तबियत खराब होना बताकर बस स्टैंड पर उतर गया। इस पर महज कानाराम अकेले ही आरोपी शुक्ला को लेकर ब्यावर के लिए निकल गया। शाम करीब 5 बजे ब्यावर बस स्टैंड पहुंचने पर कानाराम और शुक्ला दोनों शोच के लिए रुके। जहां चकमा देकर शुक्ला भाग छूटा। कप्तान शुक्ला और उसकी प|ी साल 2018 से जिला जेल में बंदी है। साल 2017 में शुक्ला और उसकी प|ी ने षड्यंत्र के तहत अहमदाबाद के एक बुजुर्ग को बांसवाड़ा लाकर हत्या कर दी थी। बुजुर्ग अपना घर बेचना चाह रहा था। कप्तान शुक्ला वहीं किराए पर रहता था। उसने बुजुर्ग काे उसका मकान खरीदने का झांसा दिया। लेकिन बाद में जब रुपए नहीं दे पा रहा था तो प|ी के साथ मिलकर बुजुर्ग को कार से बांसवाड़ा लेकर आया और सदर थाना इलाके में उदयपुर मुख्य मार्ग पर कार मे उसकी हत्या कर शव फेंक दिया था। मामला सामने आया तो शुक्ला बांसवाड़ा से फरार हो गया। इसी बीच शुक्ला को चित्तौड़गढ़ पुलिस ने भी हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में बांसवाड़ा पुलिस शुक्ला को प्रॉडक्शन वारंट में गिरफ्तार कर लाई थी।
9 मार्च को प्रकाशित खबर।