- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Two Groups Clashed In Old Rivalry And Steamer On Holi One Serious
होली पर निकाली पुरानी रंजिश और भापोर में भी दो गुट भिड़े, एक गंभीर
धुलंडी के दिन जहां एक ओर एक दूसरे पर रंग उड़ाकर खुशियां मनाई जा रही थी। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग आपसी रंजिश में एक दूसरे पर हमले करने को आतुर दिखे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दो दिनों में कुछ जगहों पर मारपीट और जानलेवा हमले की वारदातें सामने आई, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल तो कुछ को मामूली मरहम पट्टी कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ठीक ऐसी ही घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में हुई। इसमें घायल पक्ष की ओर से पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थी विमल पुत्र धनजी निनामा ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 8.30 बजे घर के बाहर ही बैठे थे कि अचानक कालू पुत्र प्रभू निनामा, कानजी पुत्र रंगजी, बहादुर पुत्र रंगजी, अनिल पुत्र धुलजी, ईश्वर पुत्र कचरु, टिटा पुत्र हुका, छगन पुत्र प्रभू, प्रविण पुत्र जीवणा, सुगना प|ी प्रभू, हुकला प|ी बहादुर गाली गलौच करते हुए हाथों में हथियार लेकर पहुंचे और आते ही तलवार और अन्य धारदार हथियारों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस हमले में दिनेश पुत्र पंसू, मांगीलाल पुत्र कानजी को गंभीर चोट लगने के कारण तुरंत ही महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना पुराने किसी विवाद को लेकर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस पूरे मामले में दो से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसका कोई खुलासा नहीं किया है।
हमलावरों ने बरसाए पत्थर, बीचबचाव कर समझाइश
इधर, भापोर में भी होली के दिन मारपीट का मामला सामने आया। जिसमें हमलावरों ने पत्थर फेंके जिससे एक युवक को सिर पर गंभीर चोट लगी है। भवानपुरा निवासी सुशील पुत्र राजू मईडा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे भापोर निवासी सुनील पुत्र रमेश बुआ के घर पर बैठे थे। इसी दौरान भापोर के ही रहने वाले नानूराम पुत्र भानू, सुमन पुत्री नानूराम, रतन प|ी नानूराम और सुधीर पुत्र नानूराम ने प्रार्थी पक्ष के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी झगड़े में पत्थरों से हमला कर दिया तो सुनील के सिर पर गंभीर चोट लगी। इस दौरान भापोर के ही कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया तब जाकर पथराव बंद किया। रिपोर्ट में बताया कि यह विवाद पुराना चला आ रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दी है। जिसमें प्रार्थी नानूराम पुत्र भानू ने बताया कि सुशील और सुनील दोनों मंगलवार को घर आए थे, इस दौरान उन्होंने नानू की बेटी संध्या को बोला कि तुमने तुम्हारी बहन काजल को भगा दिया है। यह पूछने के लिए दोनों ने काजल को पकड़ने की कोशिश की। बीच बचाव किया तो सुनील ने लठ से हमला कर दिया।