सुरपुर में दो गुटों में विवाद, केस दर्ज
चिड़ियावासा। सुरपुर कस्बे में दाे पक्षों गाली-गलौच और मारपीट को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के प्रार्थी महिपालसिंह ने रास्ते मे रोककर अपने साथ मारपीट और गाली गलौच को लेकर गांव के ही महेंद्रसिंह, कुलदीप सिंह, प्रवीण सिंह, शेलेंद्र सिंह, लोकेंद्रसिंह, लक्की, दीपसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, दूसरे पक्ष के प्रार्थी सूर्य सिंह राजपूत ने भी अपने साथ मारपीट और गाली गलौच करने को लेकर महिपालसिंह, दिलीपसिंह,, देवेंद्रसिंह, मेहनराजसिंह, किशोरसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छत्रसालपुर में महिला के साथ मारपीट: इसी प्रकार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्रसालपुर निवासी चंदा कुंवर प|ी लालसिंह राजपूत ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भतीजा मनोहरसिंह पुत्र संतोष सिंह ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।