सड़क हादसों में दो युवक घायल
भीमपुर। बांसवाड़ा-उदयपुर रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अलोपेशवर आसन निवासी स्कूटी सवार धनपाल पिता नाथजी गनोड़ा से अपने गांव की तरफ आ रहा था, भीमपुर स्वास्थ्य केंद्र के सामने अज्ञात बाइक सवार ने धनपाल की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे धनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
छाजा। मड़कोला मोगजी पंचायत में रविवार सुबह सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। मुंदरी निवासी युवक विलास पिता लक्ष्मण रविवार काे सुबह करीब 9 बजे कांगलिया से अपने गांव मुंदरी जा रहा था। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।