- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Unbroken Manas Text At The Vaneshwar Mahadev Temple 3653 Lessons Completed
वनेश्वर महादेव मंदिर में अखंड मानस पाठ, 3653 पाठ पूर्ण
श्री वनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 16 मार्च 2010 से अखंड श्रीरामचरित मानस का पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पूज्यपाद महंत फलाहारी महाराज के सानिध्य में इसका आयोजन चल रहा है। जिसमें रामायण पारायण का वाचन देवपाल मिश्रा, पूजा चौबीसा, केवला मिश्रा, श्री गिरीश जोशी, श्री मनोहरलाल जैन, श्री लक्ष्मीनारायण जोशी, श्री शुभम मिश्रा आदि सदस्यों द्वारा मानस भवन में चौबीसों घण्टे तक अनवरत किया जा रहा। अध्यक्ष महेश पंचाल ने बताया कि इस अखण्ड पारायण के अब तक 3653 पाठ पूर्ण कर 11 वें वर्ष में प्रवेश करेगा। पारायण को करने वाले पाठियों को मानस भवन कीे संचय राशि के ब्याज से मानदेय देकर संचालन किया जाता है। अब तक इस मंडल के 4175 आजीवन सदस्य हैं जो समय समय पर मानस मण्डल द्वारा आयोजित किये जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करते है।