- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Uncontrollable Car Collided With Tree Near Bhuwas Accident Averted
भुवासा के पास बेकाबू कार पेड़ से टकराई, हादसा टला
बांसवाड़ा-उदयपुर स्टेट हाईवे पर भुवासा गांव के पास बुधवार सुबह 4 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नीलगिरी के पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने से पहले चालक ने जोर से ब्रेक भी लगाया लेकिन फिर भी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में झुंझुनु जिले के कुछ लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोटें आई है। घायलों का गनोड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया।
गनोड़ा. भुवासा गांव के पास पेड़ से टकराई कार।