पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugama News Rajasthan News Villagers Fireworks On The Announcement Of Canal Construction In Jalda

जलदा में नहर बनाने की घाेषणा पर ग्रामीणों ने की आतिशबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

में सरकारी काॅलेज खाेलने की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिका मंदिर परिसर में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया का आभार जताया। इस दौरान प्रधान सुभाष तंबोलिया सहित सरपंच व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जलदा में माइनर की डीपीआर बनाने की खुशी में जश्न मनाते ग्रामीण।

नौगामा| राज्य सरकार द्वारा जलदा माइनर की स्वीकृति देने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी और गेर नृत्य कर खुशियां जाहिर की। नवगठित ग्राम पंचायत जलदा क्षेत्र में माही का पानी पाइप लाइन से पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जलदा माइनर निर्माण के लिए की लिए डीपीआर बनाने घोषणा की थी। ग्रामीणों ने विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से माइनर की मांग की जा रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है। सरपंच नानूलाल डामोर, उपसरपंच नर्मदा देवी, वार्ड पंच और कालूराम हीरालाल, रमनलाल मौजूद रहे।

गांगड़तलाई में सरकारी काॅलेज खाेलने की खुशी : राेहनवाड़ी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को गांगड़तलाई में सरकारी काॅलेज खाेलने की घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। गांगड़तलाई में सरकारी काॅलेज खाेलने की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिका मंदिर परिसर में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया का आभार जताया। इस दौरान प्रधान सुभाष तंबोलिया सहित सरपंच व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांगड़तलाई में काॅलेज खाेलने की घोषणा पर खुशी का इजहार करते कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...