विप्र फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान
बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ, प्रतिभावान और संघर्षशील महिलाओं का सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भादवा माता मंदिर में विप्र फाउंडेशन महिला जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें विप्र महिला नगर अध्यक्ष खुशलता भट्ट, नगर महामंत्री ममता जोशी, नगर मंत्री शिवानी पंड्या, हिना भट्ट, चंद्रलेखा जोशी और छाया जोशी सहित अनेक विप्र महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में समाज की बेटियां ग्रीष्मा, सेजल भट्ट और विशेष दिन के उपलक्ष में बिन्नी और विरल की वर्षगांठ पर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर आने मे असमर्थ वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।