पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Wheat Will Be Purchased From Real Farmers On April 1 At Procurement Centers

खरीद केंद्रों पर वास्तविक किसानों का 1 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1 अप्रैल से प्रस्तावित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय करने के लिए कलेक्टर कैलाश बैरवा ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों से वास्तविक काश्तकारों से ही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की समय पर गिरदावरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर (रसद) ने जारी पत्र में बताया कि तहसीलदार अपने क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम द्वारा कायम किए गए खरीद केंद्र पर एक भू-अभिलेख निरीक्षक को प्रभारी नियुक्त करेंगे, जो आगामी आदेश तक खरीद केंद्र पर माैजूद रहकर पर्यवेक्षण करेंगे। काश्तकारों को खरीद केंद्र पर गेहूं लातेे समय गिरदावरी की प्रति, बैंक पासबुक की फोटो प्रति एवं अपनी पहचान का एक प्रमाण-पत्र साथ लाने, समस्त पटवारियों को प्रतिदिन पटवार घर खुला रखकर जमाबंदी एवं खसरा गिरदावरी देने पाबंद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को पत्र के साथ प्रारूप पत्र भिजवाते हुए खसरा गिरदावरी प्रारूप में ही देने के लिए निर्देशित किया है तथा खरीद केन्द्र पर लगाये गए भू-अभिलेख निरीक्षक को आसपास के क्षेत्र की जमाबंदी व खसरा गिरदावरी अपने साथ रखने के निर्देश दिए हैं ताकि काश्तकार द्वारा राजस्व रिकार्ड की प्रति साथ नहीं लाने पर वह मौके पर उपलब्ध अपने रिकार्ड के अधार पर सत्यापन कर सकें। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों व तहसीलदारों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे आपस में चर्चा कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनमें से एक अधिकारी दिन में एक बार खरीद केंद्र की अवश्य विजिट करें एवं यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका निराकरण करें। इसमें किसी प्रकार की कठिनाई होने पर अविलंब उन्हें एवं जिला रसद अधिकारी को दूरभाष पर अवगत कराएं।

पहले अाअाे पहले पाअाे के अाधार पर तुलवाएं

जारी पत्र में बताया गया है कि समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र पर काश्तकारों को ’’ पहले आओ पहले पाओ ’’ आधार पर तुलवाया जाए एवं इसके लिए एक प्रमाणित शुदा रजिस्टर संधारित कर उसमें काश्तकार का नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं किस दिनांक को गेहूं खरीदने लाना है वह दिनांक अंकित कर उस काश्तकार को इस आशय की एक पर्ची जारी की जाए कि किस दिनांक को अपना गेहूं तुलवाने लाएगा। साथ ही सरकार द्वारा ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाने की व्यवस्था भी की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन दोनों में सामंजस्य कर खरीद की जाए। इसी प्रकार सचिव कृषि उपज मंडी समिति बांसवाड़ा को खरीद केन्द्रों पर काश्तकारों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं...