पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Where Fear Was Not Removed From Trespassers In The City There Were Shops Again

शहर में अतिक्रमियों में नहीं खौफ जहां से हटाया, वहीं फिर जमा दी दुकानें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा| शहर में अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है, फिर भी इसका कोई ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां तक की फौरी कार्यवाही का असर ये हो रहा है कि अतिक्रमियों में भी अब नगर परिषद की कार्यवाही का खौफ नजर नहीं आ रहा।

जहां जहां परिषद के जाब्ते ने जेसीबी से सड़क किनारे अवैध रूप से जमा ठेलागाड़ी और गुमटियों सहित कुछ बड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही की थी वो अब फिर से वहीं पर अपनी दुकानें जमाने लग गए हैं। महात्मा गांधी अस्पताल के पास बने प्याऊ के आगे सब्जी फल विक्रेता का सामान जब्त कर दिया था वहां फिर से लारी जमा दी गई। कलेक्ट्रेट के सामने जिस भवन से टीन शेड हटाए वहां उसी रात में फिर से शेड लगा दिए गए। मोहन कॉलोनी चौराहे पर मिष्ठान भंडार संचालक द्वारा सड़क किनारे ही गैस सिलेंडर लगाकार फास्टफूड बनाने और ग्राहकों के लिए लगाई टेबल हटाई गई थी, वहां फिर से अतिक्रमण हो गया है। यहीं स्थिति शहर के नया बस स्टैंड, उदयपुर रोड, नूतन स्कूल के बाहर, दाहोद रोड इलाकों में देखी जा सकती है। जबकि इस कार्यवाही के लिए परिषद द्वारा रिटायर पुलिसकर्मी को विशेष रुप से नियुक्त किया गया है।
खबरें और भी हैं...