पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatol News Rajasthan News Winner Women And Girls Honored In Sports Competitions

खेल प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूथ क्ल्ब तलवाड़ा और रिलायंस फाउंडेशन बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तलवाड़ा के खेल मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संत रघुवीरदासजी महाराज ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत करना एवं उन्हे गौरान्वित करना बहुत ही नेक कार्य है। उन्होंने आगे भी ऐसे समारोह जारी रखने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत तलवाड़ा की सरपंच मजुंला डिंडोर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा, उपसरपंच मुकेश दोसी, दीपक श्रीमाल मीरा मईड़ा, कमला डोडियार मौजूद रहे। टीम लीडर जितेन्द्र चौधरी, चन्द्रकांत शर्मा, दीपक सेनी, विकास ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह महिलाओं के लिए मटका दौड़, रस्साकसी, रंगोली आदि प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। वहीं युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

आनंदपुरी| ग्राम पंचायत बड़लिया और नेहरु युवा केंद्र के सयुंक्त तत्वावधान में रविवार को राजिविका सीएलएफ बड़लिया मैनेजर अनिता देवी पारगी के मुख्य आतिथ्य और सरपंच भगवती देवी पारगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच नरबा देवी, अति विशिष्ट अतिथि नानजी भाई, थावरचंद, सोहन वार्ड पंच शांतिलाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन आनंदपुरी ब्लाॅक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एडवोकेट बदामीलाल पारगी ने किया। दिनेश चंद्र पारगी ने आभार जताया।

घाटोल| बाल विकास परियोजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन, बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लिया। सीडीपीओ रूपवती चरपोटा ने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अव्वल रहने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। पर्यवेक्षक स्नेहलता कुमरावत, कनिष्ठ सहायक सुनील कलाल, लता जोशी, तारा भगोरा, नरेश जोशी, करूणा व्यास, क्षमा वाजपेयी आदि मौजूद थे।

घाटोल में बुजुर्ग महिलाओं का किया सम्मान

घाटोल. वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण के संत भवन में आचार्य वसुनंदी महाराज की परम शिष्या सौम्यनंदनी माताजी के संघ के सान्निध्य में प्रात मंदिर में नंदीश्वर दीप महामंडल विधान के अंतर्गत महिला मंडल के द्वारा समाज की 50 से अधिक बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के अंतर्गत सबसे बुजुर्ग महिला 95 वर्षीय लक्ष्मी देवी धर्मप|ी अमृतलाल जोधावत का विशेष सम्मान किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा वसुंधरा जोधावत ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री मंजुला सरिया के साथ ही महिला मंडल के पदाधिकारी एवं समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

दिव्यांग रिजवाना बनी माता-पिता का सहारा

सल्लोपाट. कस्बा निवासी रिजवाना स्वयं दिव्यांग है, लेकिन वह बुढ़ापे में अपने माता-पिता का सहारा बनी है। रिजवाना जो कि खुद बचपन से पोलियो की शिकार है। अपने बुढ़े और विकलांग पिता व माता के बुढ़ापे की लाठी बनी हुई है। रिजवाना पुलिस थाना सल्लोपाट के कोने पर एक छोटी सी कंगन की दुकान चलाती है और उसी दुकान से अपना घर चलाती है। िरजवाना के पिता वर्ष 1984 में एक दुर्घटना का शिकार होकर अपना एक पांव गवां बैठे। इसके बाद रिजवाना पिता की बेशाखी बनकर घर चलाने का जिम्मा उठाया। आज तक सामाजिक स्तर पर रिजवाना की मदद करने के कई प्रयास हुए पर रिजवाना ने सबको नकार दिया और अपने बलबूते परिवार का सहारा बनी।

परतापुर में आज होगा 17 महिलाओं का सम्मान


परतापुर. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा परतापुर गढ़ी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 17 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधक अजीत कोठिया ने बताया कि शाखा परिसर में सोमवार को को शाम 4 बजे सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम में मनीषा भट्ट, हेमलता पंड्या, रीटा गर्ग, अंजना जैन, हर्षलता पटेल, रेखा महवाई, संगीता पाटीदार, सज्जन ताबियाड, पीयूषलता भट्ट, राजश्री पुरोहित, प्रवीणा वैष्णव, लीला स्वयं सहायता समन्वयक, उषा उपाध्याय, वनिता द्विवेदी, जैबुन शेख, हेमलता जोशी एवं परवीन जमाल को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि वाटिका पंड्या होंगी, अध्यक्षता डॉ. अनिता शर्मा करेंगी। विशिष्ट अतिथि सुषमा जोशी होंगी।

घाटोल| बाल विकास परियोजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन, बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लिया। सीडीपीओ रूपवती चरपोटा ने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अव्वल रहने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। पर्यवेक्षक स्नेहलता कुमरावत, कनिष्ठ सहायक सुनील कलाल, लता जोशी, तारा भगोरा, नरेश जोशी, करूणा व्यास, क्षमा वाजपेयी आदि मौजूद थे।

सज्जनगढ़| हाॅली क्रॉस समाज सेवा केंद्र नाल खेड़िया द्वारा नेशनल हाईवे 113 सागवा रोड़ पर विधायक रमीला खड़िया के मुख्य अातिथ्य, हाॅली क्रॉस समाज सेवा केंद्र की निदेशक सिस्टर क्रिस्टी की अध्यक्षता, पंचायत समिति की पूर्व प्रधान मोती भूरिया, फादर डाॅन्टी, विजयसिंह खड़िया व ग्राम पंचायत सरपंचों के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने समाज और देश के विकास व समृद्धि में महिलाओं की भूमिका, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, मामेरा प्रथा, बालिका भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और बालिकाओं के लिए रस्साकसी, दौड़, लंबीकूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगताअों का भी आयोजन किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सरपंच पूर्व जनपद संगीता, जीवाखूंटा सरपंच कविता, गोदावाड़ा सरपंच विटली देवी, सागवा सरपंच शीला, मणी सरपंच मगरदा, कमलेश सरपंच पाली बडी, उपसरपंच निर्मला आदि का महिला दिवस पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गागजी हिगाड़ा ने किया।

घाटोल. कार्यक्रम में महिलाओं को शपथ दिलाते हुए।

आनदंपुरी. कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं।

सज्जनगढ़. सागवा रोड पर कार्यक्रम में माैजूद महिलाएं।

तलवाड़ा. खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथि।
खबरें और भी हैं...