खेलकूद और क्विज की विजेताओं को नवाजा
अग्रवाल महिला मंडल द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं के लिए दादी नानी ब्यूटी कांटेस्ट किया गया। जिसमें 80 वर्ष तक की महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका सुषमा अग्रवाल एवं संतोष चौधरी द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल महिला मंडल सचिव सोनू अग्रवाल द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन महिला मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं को अपने पुराने दिनों की याद दिलाना एवं उनका सम्मान करना है तू यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें भाग लेकर सभी दादी और नानी भाव विभोर हो गई। इस अवसर पर सभी को प्रोत्साहित भी किया गया साथ ही महिलाओं के लिए बिस्किट खाओ, लंबी कूद, लंबी रेस, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर अनिता गुप्ता, निर्मला अग्रवाल, शशि गुप्ता, नीलू चौधरी, प्रियंका गुप्ता, पिंकी बंसल, उमा सिंघल, अनु सिंघल एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित थे। साथ ही इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा पहली बार में एमबीबीएस कंप्लीट करने के लिए मेघा अग्रवाल एवं समाज के अध्यक्ष संगीता गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट कर महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।
बांसवाड़ा. ब्यूटी काॅन्टेस्ट में माैजूद अग्रवाल समाज की महिलाएं।