पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Woman Assaulted Family Members Rescued Stoned

महिला से मारपीट, बीच बचाव में आए परिजनों को पत्थर मारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा|मंदारेश्वर क्षेत्र में महिला को रास्ते में रोककर मारपीट करने और बीच बचाव में आए परिजनों को ईट-पत्थर मारने के आरोप में कोतवाली में नामजद केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुनील मईड़ा ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि 10 मार्च की रात 9 बजे घटना हुई। जब उसकी प|ी प्रियंका किराना की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। रास्ते में सानिया उर्फ शांतिलाल ने रोककर मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और बीच बचाव किया। इस पर पंकज, प्रताप, लक्ष्मण ने पत्थर और ईट से मारपीट की। मारपीट से सुनील उसकी प|ी और भाई शंकर घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...