पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को देंगे निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गनोड़ा में महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उद्घाटन शनिवार को हुआ। इस उद्घाटन समारोह में गनोडा की सरपंच कंकू देवी कटारा बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रही। सरपंच के हाथों इन महिलाओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। गनोड़ा के राधे कम्प्यूटर सेंटर पर पहले दिन 30 महिलाओं को पाठ्य पुस्तकें एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के बारे में सामान्य जानकारी दी गई। संचालक अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पूरे राज्य भर में महिलाओं को निशुल्क कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के शुरू होने से पहले पूरे राज्य भर की महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात इनका चयन कम्प्यूटर के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए हुआ है। गनोड़ा के राधे कम्प्यूटर सेंटर पर भी 30 महिलाओं का चयन निशुल्क प्रशिक्षण के लिए किया गया है। गनोड़ा सरपंच कंकू देवी कटारा ने पुराना बस स्टैंड पर स्थित राधे कंप्यूटर सेंटर पर इन महिलाओं का स्वागत सत्कार करने के बाद सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण में योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।

गनोड़ा. कम्प्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...