- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Workshop On Childlessness Will Be Held On 15
नि:संतानता पर होगी 15 को कार्यशाला
आज के दौर में निःसंतानता का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है, इसके पीछे अधिक उम्र में शादी, असंतुलित खान-पान, प्रदूषण, मानसिक परेशानी, धुम्रपान आदि प्रमुख कारण है।
निःसंतान दम्पत्तियों में अलग-अलग परेशानी देखने को मिलती है जिनमें अनियमित माहवारी, माहवारी का बन्द होना, पति में शुक्राणु का ना होना या कम होना, अंडे नहीं बनना, ट्यूब ब्लाॅक होना, ट्यूब में टीबी का होना, बच्चेदानी में बनावट की खराबी होना और पूर्व में आईयूआई. एवं आईवीएफ फैल होना। क्या है इन सभी स्थितियों में इलाज संभव है?, क्या है टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया? इन सभी अहम सवालों का जवाब आमजन को दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज के तहत 15 मार्च को बांसवाड़ा के एमपीके गर्ल स्कूल जैन मंदिर के सामने हाउसिंग बाेर्ड में होने वाली कार्यशाला में मिलेंगे। इसमें नि:संतानता विशेषज्ञ एवं आरके हॉस्पिटल एवं सेंटर के निदेशक डा. तरुण अग्रवाल नि:संतानता से जुड़े सवालों का जवाब देंगे साथ ही ये भी बताएंगे नि:संतानता का निवारण कैसे होगा।
अगर आप भी दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज में भाग लेना चाहते है तो बांसवाड़ा के शहरवासी 14 मार्च तक 8107099997 पर काॅल या वाट्सअप करके अपना निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। कार्यशाला के बाद निसंतान दंपती अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ विशेषज्ञ डाॅ. तरुण अग्रवाल से मिल कर निशुल्क परामर्श ले सकते है।