- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Workshop To Be Held On March 15 On Childlessness Expert Dr Tarun Agrawal Will Answer Questions
नि:संतानता पर होगी 15 मार्च काे हाेगी वर्कशॉप, एक्सपर्ट डा. तरुण अग्रवाल देंगे सवालों के जवाब
बांसवाड़ा. आज के दौर में निःसंतानता का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है, इसके पीछे अधिक उम्र में शादी, असंतुलित खान-पान, प्रदूषण, मानसिक परेशानी, धुम्रपान आदि प्रमुख कारण है। निःसंतान दम्पत्तियों में अलग-अलग परेशानी देखने को मिलती है जिनमें अनियमित माहवारी, माहवारी का बन्द होना, पति में शुक्राणु का ना होना या कम होना, अण्डे नहीं बनना, ट्यूब ब्लाॅक होना, ट्यूब में टी.बी. का होना, बच्चेदानी में बनावट की खराबी होना और पूर्व में आई.यू.आई. एवं आई.वी.एफ. फैल होना। क्या है इन सभी स्थितियों में इलाज संभव है?, क्या है टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया? इन सभी अहम सवालों का जवाब आमजन को दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज के तहत 15 मार्च को बांसवाड़ा के एमपीके गर्ल स्कूल जैन मंदिर के सामने हाउसिंग बाेर्ड में होने वाली वर्कशॉप में मिलेंगे। वर्कशॉप में नि:संतानता विशेषज्ञ एवं आरके हॉस्पिटल एवं सेंटर के निदेशक डा. तरुण अग्रवाल नि:संतानता से जुड़े सवालों का जवाब देंगे साथ ही ये भी बताएंगे नि:संतानता का निवारण कैसे होगा। अगर आप भी दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज में भाग लेना चाहते है तो बांसवाड़ा के शहरवासी 14 मार्च तक 8107099997 पर काॅल या वाट्सअप करके अपना निशुल्क पंजीयन करा सकते है। कार्यशाला के बाद निसंतान दंपत्ति अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ विशेषज्ञ डा. तरुण अग्रवाल से मिल कर निशुल्क परामर्श ले सकते है।