ऑनलाइन कर सकेंगे इग्नू परीक्षा के लिए आवेदन
बांसवाड़ा| इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से जून 2020 में आयोजित होने वाली सत्रीय परीक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों के परीक्षा आवेदन-पत्र ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा रहे है। अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ. गिर्राज सिंह मीणा ने बताया कि संबंधित छात्र अध्ययन केन्द्र पर सम्पर्क कर अपना आवेदन-पत्र ऑनलाइन रूप से आवश्यक रूप से भरें। परीक्षा आवेदन-पत्र नही भरने पर सत्रीय परीक्षा में प्रविष्ट नही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक, प्रमाण-पत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फाॅर्म का भरना अतिआवश्यक है। विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।