- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Young Man Hanged On Tree In Gadli Village Of Saran
सारण की गडली गांव में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी
कुशलगढ़| सारण पंचायत के सारण की गडली गांव में गुरुवार को युवक ने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस के अनुसार सारण की गडली गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल पुत्र हुकिया कटारा अज्ञात कारणों से अपने घर से करीब 250 मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव उतार कर कुशलगढ़ सीएचसी मोर्चरी में रखवाया। मृतक अनिल के पिता हूकीया कटारा ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।