कैंची लगने से युवक का सिर फटा
बांसवाड़ा. घायल ऋतिक कलाल।
बांसवाड़ा|सिर में कैंची लगने से घायल होली चौक पृथ्वीगंज निवासी 35 वर्षीय ऋतिक कलाल शनिवार को खुद एमजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। जहां सिर से निकल रहे खून को बंद करने के लिए तीन टांके गए। ऋतिक ने बताया कि गर्ल्स कॉलेज के रास्ते पर उसकी एक मोबाइल एसेसरीज की दुकान थी, जिसे उसने बंद कर दिया, लेकिन उसका कुछ सामान पड़ा था, जिसे बेचने की मंशा से वह विकेश मेहता की आदिनाथ मोबाइल दुकान पर गया। जहां मेहता की प|ी मौजूद थी। इसी दौरान ग्राहक आने पर ऋतिक ने उन्हें सामान बेचने की बात की तो मेहता की प|ी गुस्सा गई। इस पर ऋतिक माफी मांगकर लौट गया। लेकिन थोड़ी देर बाद विकेश ने उसे दुकान पर बुलाया और धक्का मारकर भीतर ले जाकर थप्पड़ मारे। इसी हाथापाई के दौरान उसके सिर में कैंची लगी, जिससे वह घायल हो गया। इधर, विकेश मेहता ने कहा कि उन्होंने कैंची नहीं मारी। प|ी के बात बताने के बाद ऋतिक को बुलाकर पूछा तो वह गाली गलोच करने लगा। खुद को ही कैंची लगा दी और मुझ पर आरोप लगाने लगा।