पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Young Men And Women Seen Shouting On Drums Gave Message Of Social Unity

ढोल नगाड़ों पर थिकरते नजर आए युवक-युवतियां, सामाजिक एकता का दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वागड़ अंचल में होली के बाद तक रंगोत्सव की मस्ती छाई रहती है। बुधवार को भी भारत मंदिर स्थित मैदान में हजारों की संख्या में युवक युवतियों ने सामूहिक गैर नृत्य में भाग लिया है। जिले के कडेलिया, चाचाकोटा, झरी, बडली, सेवना, ठिकरिया सहित ग्राम पंचायतों के भील समाज के लोग अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य में भाग लिया जो युवक युवतियों ने ढोल नगाड़ों में जमकर थिरकते नजर आए। एक जैसे परिधान पहने और हाथों में डांडिया लेकर इस नृत्य में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष और बीजेपी नेता हकरू मईडा भी डांडियों के साथ नृत्य करते नजर आए। साथ ही मईडा ने बताया यह सामूहिक गैर नृत्य तीन सालों से चला आ रहा है। जिसमें सभी वर्ग जाति के लोग शामिल होते हैं और एकता का परिचय देते हैं। साथ ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। गैर नृत्य में प्रथम स्थान सागवाडिय़ा ग्राम के करण डामोर की टीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख संत हरिओम, लाली वाव मठ के शरण दास महाराज, भारत माता मंदिर के पुजारी रामस्वरूप महाराज, बड़ा रामद्वारा के प्रकाश महाराज सहित मुकेश सराफ, बाबूलाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यासिंह निनामा ने किया।

आ रहा है। जिसमें सभी वर्ग जाति के लोग शामिल होते हैं और एकता का परिचय देते हैं। साथ ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। गैर नृत्य में प्रथम स्थान सागवाडिय़ा ग्राम के करण डामोर की टीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख संत हरिओम, लाली वाव मठ के शरण दास महाराज, भारत माता मंदिर के पुजारी रामस्वरूप महाराज, बड़ा रामद्वारा के प्रकाश महाराज सहित मुकेश सराफ, बाबूलाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यासिंह निनामा ने किया।

सामूहिक गैर नृत्य कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवक युवतियां।
खबरें और भी हैं...