- Hindi News
- National
- Ghatol News Rajasthan News Youth Danced In Katkeshwar Mahadev Collective Ger
कटकेश्वर महादेव सामूहिक गेर में थिरके युवा
चिड़ियावासा. कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को घाटोल उपखंड की ग्राम पंचायत मोरड़ी, ईसरवाला, चंदुजी का गढा और गढ़ी उपखंड की ग्राम पंचायत सागवाडिया, सुन्दनी, रोहिड़ा, मोयावासा सहित कई गांवो से सर्व समाजजन का सामूहिक गेर नृत्य कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के युवक युवतियों ने भाग लिया। इस मौके पर गढ़ी प्रधान लक्ष्मण डिंडोर, सागवाड़िया सरपंच लक्ष्मी मालवीया, समाजसेवी अरविंद मालवीया, मोरड़ी सरपंच मंजुला डामोर, ईसरवाला सरपंच कांतासेवी, समाजसेवी मोहनलाल, रोहिड़ा सरपंच नर्वदा डिंडोर, सुंदनी सरपंच केसरदेवी, समाजसेवी लालाभाई, सुंदनी उपसरपंच लालजी भाई जंतोड़ा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद डिंडोर, विनोद पांडोर, पूर्व सरपंच प्रेमशंकर, भूराभाई पाटीदार जंतोड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
चिड़ियावासा. कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गेर खेलते युवा।