- Hindi News
- National
- Barodiya News Rajasthan News Youth Shows Power In Penetrating Stronghold In Surwania
सुरवानिया में गढ़ भेदने में युवाओं ने दिखाया दमखम
रंगपंचमी पर सुरवानिया में गढ़ भेदन अाैर सामूहिक गेर नृत्य का अायाेजन किया गया। गढ़ भेदने में युवाअाें ने दमखम दिखाया।
हनुमान मंदिर परिसर में एक घंटे तक चले गढ़ भेदन कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। संगठन बनाम शक्ति प्रदर्शन के इस खेल के दौरान लोगों द्वारा रुक्मिणी राग में गीतों और भजनों प्रस्तुति दी गई। सबसे पहले बुजुर्गों ने ओ आजे लम्बोवर राज भंडारो, ओ पायरे घुघरिया तणो घमकारो... रुक्मिणी राग से रंग पंचमी को रसमय बना दिया।
युवाओं और बुजुर्गों ने गढ़ भेदन और रुक्मिणी राग में शामिल होकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। युवा और बुजुर्गों ने एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर फागण गीत आईवों फागण मास रे कान्हा खेलीयो होरी, राज पुनम नो चांदलो रे जाणे राज अजुवारी, लावों रे हाथ में सावणी रे जाणे रमवा जईये... जब गाया तो माहोल होली के रंग से रंगमय बन गया। बुजुर्गों की दोस्ती भरी होली को देख युवा तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने खुब तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। बजरंग दल, सुभाष नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बड़ाेदिया. रंगपंचमी पर सुरवानिया में गढ़ भेदने में दमखम दिखाते युवा और मौजूद ग्रामीण।