पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News 10th Board Examination Held In 92 Centers English Paper On First Day

92 केंद्रों पर हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पहले दिन हुआ अंग्रेजी का पेपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। इसके साथ ही 8वीं बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो गई है। पहला दिन होने से विद्यार्थी परीक्षा समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। कई विद्यार्थियों ने पेपर को सरल और किसी ने थोड़ा कठिन होने से समय की कमी बताई। शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व डाइट की ओर से गठित उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग सहायक निदेशक रामपाल मीना ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पर्चा हुआ। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामनारायण मीना व उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 92 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं बोर्ड परीक्षा हुई। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 8 से पौने 12 बजे तक है। परीक्षा में 19 हजार 331 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन परीक्षा में 18 हजार 879 विद्यार्थी उपस्थित तथा 752 अनुपस्थित रहे। विद्यार्थी दीपक कुमार, प्रीति नागर, अंतिमा का कहना था कि अंग्रेजी का पेपर सरल रहा। ग्रामर के प्रश्नों में टाइम अधिक लगा। डाइट प्राचार्य बिरधीलाल नागर ने बताया कि 8वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान बच्चों मंे उत्साह दिखा।

बारां. शहर में गुरुवार को एक केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...