पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News 151 Units Of Blood Donated In Camp Set Up In Bhanwargarh

भंवरगढ़ में लगाए शिविर में 151 यूनिट रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी के आह्वान पर उच्च माध्यमिक स्कूल में लगाए रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में महिला रक्तदाताओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी रही। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी एक साथ रक्तदान किया। विठ्ठल गर्ग व मनीष वैष्णव ने सप|ीक रक्तदान किया।

पूर्व विधायक ललित मीणा, छीनोद के पूर्व सरपंच भानुप्रताप सिंह, केलवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि कपिल राठौर ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। बारां ब्लड बैंक के डॉ. बिहारीलाल मीणा ने सेवाएं दी। शिविर में संजय गोयल, विकास मित्तल, ललित शर्मा, रामकिशन सुमन, लियाकत अली मेव, अंकुश बंसल, अंसार अहमद, सरपंच पिस्ताबाई सहरिया, देवीलाल सहरिया, बनवारी शर्मा, विजय मेहता, नाहरगढ़ से अर्जुनलाल वर्मा, मुकेश राठौर, उपसरपंच घनश्याम नागर, ऋतु मित्तल, सीमा शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मुकेश मीणा, धर्मेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मुकेश पंचोली, बृजेश सहरिया, सुनील लोरी, मेहबूब खान ने सेवाएं दी। वहीं यह रक्तदान शिविर भंवरगढ़ में तीन सालों में दिवंगत हुए लोगों की पुण्यस्मृति में रखा था।

शिविर में स्वर्गीय दिलीप चौधरी, मरहूम इसरार अहमद, मरहूम मामूर अहमद, स्वर्गीय अनिल सोनी, स्वर्गीय प्रेमनारायण चंदेल, स्वर्गीय किशोर सोनी, स्वर्गीय सोनू सहरिया, स्वर्गीय धर्मेंद्र चंदेल, स्वर्गीय लीलाबाई, स्वर्गीय पदमा बाई, स्वर्गीय आरती राठौर आदि को रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी गई।

भंवरगढ़. कस्बे में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।
खबरें और भी हैं...