- Hindi News
- National
- Kishanganj News Rajasthan News 19 Consumers Cut Electricity Connection Due To Arrears Of 15 Million
साढ़े 12 लाख बकाया होने पर 19 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे
केलवाड़ा| बिजली निगम की ओर से शुक्रवार को अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से निगम का 12 लाख 55 हजार रुपए बकाया होने पर 19 उपभोक्ताओं के घरेलू व अघरेलू विद्युत कनेक्शन काटे। इस दौरान 3 उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी गई।
सहायक अभियंता श्रीलाल जाटव ने बताया कि विद्युत विभाग की आेर से बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर राजस्व वसूली के लिए शुक्रवार को समरानियां, गदरेटा व फरेदुआ में कार्रवाई करते हुए 12 लाख 55 हजार रुपए की राशि बकाया होने पर 19 घरेलू व अघरेलू विद्युत कनेक्शन काटे गए।
वहीं तीन पीडीसी उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई चालू पाए जाने पर उनकी वीसीआर भरी गई। राजस्व वसूली अभियान में एईएन जाटव, जेईएन प्रमोद यादव, समरानियां पुलिस चौकी स्टाफ एवं तकनीकी कर्मचारी शामिल हुए।