- Hindi News
- National
- Mangrol News Rajasthan News 23 Couples Became Humsafar At Ijtimai Conference
इज्तिमाई सम्मेलन में 23 जोड़े बने हमसफर
छबड़ा| कस्बे के सालपुरा रोड स्थित निजी गार्डन में रविवार को द इनोसेंट्स क्लब सोसायटी की ओर से आॅल मुस्लिम इज्तिमाई सम्मेलन का आयोजन किया गया। क्लब संयोजक पार्षद हस्सान खान व सम्मेलन समिति के अध्यक्ष अब्दुल सलाम मिस्त्री ने बताया कि सम्मेलन में 23 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इज़हार हुसैन, मौलवी अख्तर उस्मानी व मौलवी आरिफ ने निकाह पढ़वाया। जुहर की नमाज के बाद दुल्हनों को उपहार देकर विदा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान थे। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार दिलीपसिंह प्रजापति, पालिकाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, उपाध्यक्ष अबरार अहमद, सरपंच भवानीशंकर मालव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री महेंद्रकुमार मीणा सहित पार्षद मौजूद थे।