पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalwara News Rajasthan News 35 Crore Budget Was Fixed For 5 Roads Even After One And A Quarter Years

5 सड़कों के लिए 3.5 करोड़ का बजट तय था, सवा साल बाद भी नहीं दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बजट के अभाव में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का काम पिछले सवा साल से अटका हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तत्कालीन भाजपा सरकार ने क्षेत्र के प्रमुख गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए अलग-अलग कुल करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। कुछ राशि मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद अभी तक सड़कों के लिए बजट नहीं मिलने से निर्माण कार्य अटका हुआ है।

जलवाड़ा-नाहरगढ़ वाया बराना स्टेट हाईवे-72 पर नाहरगढ़-छत्रगंज के बीच नेहरूपुरा तक सड़क की गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसको देखते हुए तत्कालीन भाजपा सरकार ने नई सड़क निर्माण के लिए 90 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की थी।

पुलिया भी नहीं बनाई

संपर्क सड़क के चौड़ीकरण की 50 करोड़ की फाइल भी ठंडे बस्ते में ही है। यह सड़क राजस्थान व मध्यप्रदेश को जोड़ता है। प्रति वर्ष बारिश में पुलिया पर पानी आने से कई महीनों तक आवागमन ठप हो जाता है।

सड़कों के लिए बजट नहीं मिलने से कार्य अटके हुए हैं। स्वीकृत सड़कों के बजट के लिए उच्चस्तर पर लिख रखा है। राशि मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
-आरके जैन अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी बारां

नाहरगढ़ से नेहरूपुरा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति पूर्ववर्ती सरकार में ही हो गई थी। बजट नही मिलने से कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं पार्वती नदी पर उच्च पुल व सड़क चौड़ीकरण के लिए फिलहाल कोई स्वीकृति नहीं है।
-मनीष मीणा, सहायक अभियंता, पीडब्यूडी खंड किशनगंज

राशि 5 किमी निर्माण के लिए पर्याप्त नहीं

राशि पांच किमी सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए थे। गत सरकार में ही संवेदक को इस सड़क निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर भी कर दिया था। संवेदक की ओर से कार्य शुरू नहीं करने पर विभाग ने कई नोटिस भी दिए। इसके बावजूद संवेदक ने कार्य शुरू नहीं किया। नेहरूपुरा से नाहरगढ़,जलवाड़ा संपर्क सड़क के लिए 90 लाख रुपए, बजरंगगढ़ से अहमदी तक नई सड़क निर्माण के लिए 92 लाख, नहर से देगनी डेढ़ किमी सड़क के लिए 60 लाख, मुख्य रोड से कामटा दो किमी सड़क के लिए 35 लाख और छजावा रेलवे फाटक से कन्हाहेड़ा साढ़े तीन किमी सड़क के नवनिर्माण के लिए 63 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे जो अटके पड़े हैं। क्षेत्र के देगनी गांव के पास स्थित पार्वती नदी की वर्षों पुरानी नीची पुलिया पर उच्च स्तरीय पुल अभी तक भी स्वीकृत नही हुआ है। संबंधित विभाग की ओर से केंद्रीय सड़क निधि योजना में भेजी गई करीब 48 करोड़ की फाइल कागजों में दौड़ रही है।

जलवाड़ा. नाहरगढ़ रोड़ पर नेहरुपुरा के समीप खस्ताहाल सड़क।
खबरें और भी हैं...