नहीं रहे 94 वर्षीय हाजी मुल्ला नूर
मांगरोल। कस्बे के वरिष्ठ नागरिक 94 वर्षीय कांग्रेसी नेता मुल्ला नूर अहमद का शनिवार को निधन हो गया। मुल्ला नूर अहमद काैमी एकता की मिसाल थे और हर छोटे-बड़ों के चहेते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल मुल्ला नूर हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनके निधन पर राजनेताओं ने दुख जताया है।