पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kelwara News Rajasthan News Accident Due To Negligence Of Driver In Padaun Valley Tractor Trolley Overturned At High Speed 24 Injured

पाड़ौन घाटी में चालक की लापरवाही से हादसा; तेज रफ्तार में मोड़ने से पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, 24 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केलवाड़ा थानाक्षेत्र के सिरसोद खुर्द गांव से मध्यप्रदेश के कपासी गांव में धनिया की कटाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली शुक्रवार सुबह पाड़ौन घाटी में पलट गई। इसमें सवार 24 लोग घायल हो गए। घायलों को केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार गंभीर घायलों को बारां रैफर किया गया।

एएसआई लक्ष्मणसिंह अाैर प्रत्यक्षदर्शी रामलखन व घायल रघुवीर सहरिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे सिरसोद खुर्द गांव से कपासी गांव मध्यप्रदेश के लिए तीन ट्रॉली में सवार होकर मजदूर धनिया की फसल काटने के लिए जा रहे थे। सबसे पीछे तीसरे नंबर पर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पाड़ौन की घाटी के घुमाव पर लापरवाही से अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और ट्राॅली पलट गई। इससे उसमें सवार 60 मजदूरों में से कुछ ट्रॉली के नीचे दब गए और कुछ दूर जा गिरे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आगे चल रही ट्रॉलियां रुकी और उसमें से अन्य मजदूर दौड़कर आए और घायलाें काे निजी साधनों व एंबुलेंस से केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया।

मप्र के संबंधित थाने को भिजवाई सूचना

केलवाड़ा अस्पताल में वहां डॉ. एनबी जोशी के साथ नर्सिंग स्टाफ ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से चार गंभीर घायलों को बारां रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल मध्यप्रदेश में होने की वजह से घायलों का एक्स-रे व एमएलसी करवा कर कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश के संबंधित थाने को सूचना करवा दी है।

यह भी लापरवाही...ट्राॅली में 60 लोग सवार थे, कई लोग दबने से हुए घायल

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में 24 जने घायल हुए। इनमें थान सिंह (17) पुत्र पप्पू निवासी हाटरी, राहुल (9) पुत्र द्वारकीलाल, मुन्नी (35) प|ी रामस्वरूप, रामश्री (32) प|ी गिर्राज, ज्योति (16) पुत्री मान सिंह, चमेली (35) प|ी राजू, विद्या (45) प|ी हरज्ञान, गोविंदी (42) प|ी सीताराम, लक्ष्मण (30) पुत्र कल्याण, नीरज (18) पुत्र शंकर, बसंती (45) प|ी जानकीलाल, भागवती (40) प|ी लक्ष्मण, रघुवीर (35) पुत्र रमेश, भभूति (50) प|ी रामचरण, कमला (40) प|ी सीताराम, रामकली (46) प|ी मिश्रा, फूलवती (50) प|ी जवाहरलाल, राजू (32) पुत्र रामकिशन, सुनील (25) पुत्र हरिचरण, फूलवती (30) प|ी बनवारी, गिरिजा (17) पुत्री उम्मेद, शिमला (30) प|ी धर्मवीर, राजा (15) पुत्र जानकीलाल निवासी सिरसोद खुर्द एवं जामवंती (45) प|ी बनवारी निवासी खांखरा घायल हो गए। गंभीर घायल जामवंती, चमेली, राहुल व बसंती को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर किया गया।

केलवाड़ा. ट्रॉली पलटने से हुए घायलों को अस्पताल ले जाते परिजन।

केलवाड़ा. पाड़ौन घाटी में चालक की लापरवाही से पलटी ट्रॉली और मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़।
खबरें और भी हैं...