अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी
सारोलकलां| सारोला पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अजीतसिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई जाब्ते के साथ गश्त कर रहे थे, तभी एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी। तलाश करने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मिली। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान जगदेवपुरा थाना भंवरगढ़ जिला बारां निवासी अनूपसिंह पुत्र लखवीरसिंह के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।