- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Asha Sahyoginis Will Perform On Mass Holidays From 13
आशा सहयोगिनियां 13 से सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगी प्रदर्शन
बारां| आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष इंद्रकुमारी सुमन ने बताया कि शहर के कोटा रोड स्थित पब्लिक पार्क में 13 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे आशा सहयोगिनियां एकत्र होंगी। यहां से रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री गहलोत के नाम कलेक्टर राव को मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिला महामंत्री ममता तलेटिया ने बताया कि जिले की आशा सहयोगिनियां सामूहिक अवकाश पर रहकर प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश एवं संभागीय स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगी। जिलाध्यक्ष सुमन ने बताया कि राज्य सरकार ने आम बजट में आशा सहयोगिनियों को नजरअंदाज करके मानदेय में वृद्धि नहीं की। इससे आशा सहयोगिनियों में रोष है। प्रदर्शन को लेकर रूबी अंसारी, राजेश्वरी गौड़, कैलाश शर्मा, नंदनी खत्री, मालती मेहता, अंगूरीबाई, संतोष खींची, इंद्रा नामा, मंजूलता सुमन, शांति बाई, सुशीला मेरोठा, गीता प्रजापति, अर्चना शर्मा, उमा मीणा, ललिता राठी, अनीता पोटर, वंदना शर्मा, शीला सुमन, अनीता सुमन, हेमलता सुमन, रेखा चौबदार, ललिता यादव, गायत्री भट्ट, अनुसुईया मीणा, राजेश शर्मा, सुनीता सेन, निर्मला सिंह, सीमा रानी, मंजू नागर, संतोष शर्मा जनसंपर्क में जुटी हुई हैं।