पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Ashok Became President Of Chaurasia Society In Mangrol

मांगरोल में चौरसिया समाज के अध्यक्ष बने अशोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांगरोल| कस्बे में चौरसिया समाज का होली मिलन समारोह चौरसिया मैरिज हॉल में हुआ। जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद समाज की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अशोक चौरसिया को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं महामंत्री देवेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रेमचंद चौरसिया और कोषाध्यक्ष भंवरलाल चौरसिया को नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने समाजहित में काम करने की शपथ दिलाई। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

महेंद्र मीणा बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष: बारां. राजस्थान शिक्षक संघ युवा की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से महेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
खबरें और भी हैं...