- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Auto Parts Businessman Dies In Suspicious Condition On Morning Walk
मॉर्निंग वॉक पर निकले ऑटो पार्ट्स व्यवसायी की संदिग्ध हालत में मौत
प्रेमशंकर सुमन
बारां| शहर निवासी आॅटो पार्ट्स व्यवसायी प्रेमशंकर सुमन (47) की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हाे गई। कोतवाली एएसअाई बाबूलाल मेहता ने बताया कि व्यवसायी सुबह करीब साढ़े पांच बजे मार्निंग वॉक पर निकला था। देर तक भी वापस घर पर न लौटने पर उसकी तलाश परिजनों की ओर से शुरू की गई। दोपहर करीब 3 बजे परिजन तलाश करते हुए खेल संकुल पंहुचे। वहां पर पीछे की तरफ से निकल रहे नाले में प्रेमशंकर सुमन पड़ा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी व उसे जिला अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया है। रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है।