- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Batra President Of Punjabi Samaj Baran Kumra Became Secretary
पंजाबी समाज बारां के बत्रा अध्यक्ष, कुमरा सचिव बने
बारां| पंजाबी समाज बारां के वार्षिक चुनाव गुरुवार रात राधा कृष्ण मंदिर परिसर में हुए। समाज के प्रवक्ता राजेंद्र डंग ने बताया कि समाज की बैठक में पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र झांब व प्रेमनाथ डंग ने नरेंद्र बत्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र बत्रा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। सचिव पद पर योगेश कुमरा को नियुक्त किया। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश अदलक्खा को निर्विरोध निर्वाचित किया।