पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mangrol News Rajasthan News Beti Bachao Signature Campaign Conducted By Taking Oath Of Daughter39s Education

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी समृद्धि उत्सव के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को एसडीएम डॉ. पूजा सक्सेना, चेयरमैन कौशल सुमन, अधिशासी अधिकारी धर्मकुमार मीणा की अध्यक्षता में शहरी जनसहभागिता मंच की बैठक का आयोजन एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया।

बैठक के बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एसएचजी व एएलएफ की महिलाओं की जन जागरुकता रैली को कार्यक्रम अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वापसी के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान चैतन्य शर्मा, जिला प्रबंधक नगर परिषद बारां ने जेंडर समानता पर जोर देते हुए बेटियों को पढ़ा-लिखाकर समाज व देश के विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कौशल सुमन ने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। सभी सहभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। इसके बाद कौशल प्रशिक्षण आवेदन भरवाए गए। अंत में पार्षद प्रमोद जैन, असगर अली अंसारी एवं मुजफ्फर हुसैन, धनप्रकाश गालव, आरिफ खान, एनयूएलएम प्रभारी दिनेश सेन समेत सभी सहभागियों को धन्यवाद दिया।

बारां. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी समृद्धि उत्सव के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम सभापति कमल राठौर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के राजस्व अधिकारी महावीर मीणा की उपस्थिति में शहरी सहभागिता मंच की बैठक एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। बैठक के बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एसएचजी व एएलएफ की महिलाओं की जन जागरुकता रैली को राजस्व अधिकारी एवं नगर परिषद की सहायक अभियंता सोनम शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली वापसी के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान महावीर मीणा ने जेंडर समानता पर जोर देते हुए बेटियों को पढ़ा-लिखाकर समाज व देश के विकास की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए प्रेरित किया। सभी सहभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ
दिलाई गई। जन्म-मृत्यु शाखा प्रभारी रूपचन्द गर्ग ने बेटियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला एसएचजी को रिवोलिंग फण्ड की राशि दस-दस हजार रुपए के वित्तीय स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला प्रबंधक स्किल अवधेश मीणा की ओर से इच्छुक युवाओं से कौशल प्रशिक्षण आवेदन एवं स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन भरवाए गए। अंत में योजना प्रभारी राजेंद्र सांखला एवं ब्रजेश शर्मा ने सहभागियों को धन्यवाद दिया।

मांगरोल. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
खबरें और भी हैं...