पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Case Registered For Forcibly Taking Away The Seized Tractor Trolley

जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरदस्ती छुड़ाकर ले जाने का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छीपाबड़ौद| वन विभाग की फ्लाइंग ने अवैध रूप से चिंगारी पत्थर लाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। जिसे रेंज परिसर में से जबरदस्ती वन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर ग्रामीणों द्वारा छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है।

वन अधिकारी नानकराम ने बताया कि वन कर्मचारी भगवान सिंह, लेखराज, लोकेश व ब्रजमोहन ने अकलेरा रोड पर वन खंड बिलेंडी व मौजा खेड़ला से अवैध रूप से चिंगारी पत्थर लाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर रेंज में खड़ा किया था। जिसे महेंद्र गुर्जर व रामसिंह गुर्जर जबरदस्ती वन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर वन विभाग परिसर से ले गए। वन अधिकारी नानकराम ने बताया कि इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में भी मामला दर्ज करवा दिया गया है।

जहर खाने से विवाहिता की मौत: अटरू. थानाक्षेत्र के बरलां गांव निवासी एक विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते जहर खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसआई सूरजमल ने बताया कि कमलेश बाई (27) प|ी मुकेश मीणा ने जहर खा लिया, जिसे बारां अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां धूलीबाई प|ी धूलीलाल निवासी खड़िया थाना बापचा ने मृतका के पति, सास व ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में उसने बताया कि घटना से पूर्व उसकी पुत्री ने फोन कर बताया था कि यह लोग उसे परेशान कर रहे हैं। इसलिए उसने जहर खा लिया है। मृतका की मां की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बापचा पुलिस ने किया स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार: छबड़ा. बापचा पुलिस ने शनिवार को रंगपुरा गांव में एक स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक ग्राम 20 मिली ग्राम स्मैक बरामद की है। बापचा थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर गश्त के दौरान रेलवे अंडर पास के समीप रंगपुरा निवासी भंवरलाल बंजारा को एक ग्राम 20 मिली ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वह स्मैक बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में था। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी स्मैक बेचने का का काम करता है। बड़ी मात्रा में स्मैक की सूचना पर इसके घर की भी तलाशी ली, लेकिन वहां स्मैक नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान पुलिस को आरोपी के परिवार की महिलाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...