पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Celebrates The Third Anniversary Of The Mother Milk Bank Operating In The District Hospital

जिला अस्पताल में संचालित मदर मिल्क बैंक की तीसरी वर्षगांठ मनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला अस्पताल में संचालित मदर मिल्क बैंक की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई।

इस मौके पर जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव और समाजसेवी उर्मिला जैन भाया ने मदर मिल्क बैंक को नवजात शिशुओं को अमृत तुल्य मां का दूध उपलब्ध करवाने की सेवा के लिए बधाई दी। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि मदर मिल्क बैंक की ओर से प्रशंसनीय सेवाएं दी जा रही है। जिसके तहत जिन नवजात बच्चों को मां से किसी कारणवश दूध नहीं मिल पाता है, उनको दुग्ध दानदाता महिलाओं का दुध उपलब्ध कराया जाता है। जिससे शिशु को पूरा पोषण मिल पाता है। इस अवसर पर केक काटकर चिकित्सकों व कार्मिकों को शुभकामनाएं दी गई।
खबरें और भी हैं...