पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhabra News Rajasthan News Chhabra Leela Becomes President Of Dhakad Women39s Unit

छबड़ा : धाकड़ महिला इकाई की अध्यक्ष बनी लीला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छबड़ा. अखिल भारतीय धाकड़ महिला इकाई की बैठक के दौरान महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लीला धाकड़ को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदों पर भी महिलाआें की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने गुलाल से होली खेली।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लीला ने महिलाओं से समाज के सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, घूंघट छोड़कर बेटियों की शिक्षा पर बल दिया। वहीं समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन निशुल्क करने पर भी चर्चा की। बैठक में गुड्डी नागर, गीता, राधिका, मीनाक्षी, नंदकुंवर, आयशा, किरण, प्रियंका, अनीता, गुड़िया, रानी, रीना, अंतिमा, प्रियंका नागर ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...