पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Children Remember Bapu39s Works With Gandhi Bhajan Patriotic Songs

बच्चों ने गाए गांधी भजन, देशभक्ति गीतों से बापू के कार्यों को किया याद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रम के तहत दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर 12 से 18 मार्च तक दांडी यात्रा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल बारां में विद्यार्थियों ने गांधी भजन व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम मोहम्मद अबूबक्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता के जीवन से प्रेरणा लेने व अनुसरण करने की सीख दी। उन्हांेने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श वर्तमान दौर में प्रासंगिक हैं। उनके सत्य, अहिंसा के साथ ग्राम स्वराज, बुनियादी शिक्षा, सौहार्द का संदेश दिया था, जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक कैलाश जैन ने कहा कि राष्ट्रपिता के जीवन मूल्य व आदर्श वर्तमान दौर की आवश्यकता है और उसके बिना सर्वांगीण विकास की संकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर गांधी दर्शन ब्लॉक स्तरीय समिति बारां के संयोजक अरविंद गालव, सहसंयोजक खेमराज सिंह, पीआरओ विनोद मोलपरिया मौजूद थे।

छबड़ा में हुई सर्वधर्म सभा, बापू को किया श्रद्धा से याद

छबड़ा| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को सुबह स्टेशन रोड स्थित गांधी सर्किल पर गोष्ठी व सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। गांधी भजन भी गाए। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचंद जैन, एसडीएम दुर्गाशंकर मीणा, तहसीलदार दिलीपसिंह प्रजापति ने संबोधित किया। इस मौके पर पालिका के पार्षद भी मौजूद रहे।

छबड़ा. गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

बारां. दांडी यात्रा सप्ताह के तहत बच्चों ने गांधी भजन व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
खबरें और भी हैं...