- Hindi News
- National
- Atru News Rajasthan News Choupal Planted In Kalanda Bamla Khairali Under Nutrition Fortnight
पोषण पखवाड़े के तहत कलमंडा बामला, खैराली में लगाई चौपाल
अटरू| कलेक्टर इंद्रसिंह राव के निर्देश पर पोषण पखवाड़े की गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत कलमंडा, बामला व खैराली में भी पोषण चौपाल आयोजित की गई। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक कुसुमलता जैन, ब्लाॅक समन्वयक सीमा भारद्वाज, ब्लाॅक प्रोजेक्ट असिस्टेंट अंतिमा ने पोषण संबंधी जानकारी दी।
कलमंडा स्कूल के प्राचार्य संजय गर्ग ने भी ग्रामीणों को पोषण की जानकारी दी। अटरू क्षेत्र की कटावर ग्राम पंचायत में भी पोषण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महिला बाल विकास विभाग के चंद्रप्रकाश मीना ब्लाॅक समन्वयक ने पोषण अभियान की जानकारी दी। इस दौरान सरपंच राजेंद्र वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एएनएम समेत ग्रामीण मौजूद थे।