- Hindi News
- National
- Kelwara News Rajasthan News Cleanliness In Front Of Sitabari And Gurudwara
सीताबाड़ी और गुरुद्वारे के सामने की साफ-सफाई
केलवाड़ा| ग्राम पंचायत दांता के सरपंच विनोद चंदेल की अगुवाई में रविवार को महिला वार्ड पंचों ने सीताबाड़ी सहित गुरुद्वारे के सामने साफ-सफाई करते हुए परिसर को चमकाया।
पंचायत के जनप्रतिनिधियों की ओर से गत डेढ़ माह से हर रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत अलग-अलग स्थानों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की जा रही है। रविवार को ग्राम पंचायत दांता के सरपंच विनोद चंदेल, उपसरपंच प्रियंका शर्मा, वार्ड पंच रेशमा सहरिया, भागवती, रूबी शाक्यवाल, गीताबाई, दीपक रजक, देवीसिंह राठौर, प्रेम शर्मा, धीरज कुमार सहित अन्य लोगों ने सीताबाड़ी स्थित गुरुद्वारा परिसर के सामने परिसर में फैले कचरे को झाड़ू व फावड़े लेकर साफ किया। इस दौरान सरपंच चंदेल ने बताया कि तीर्थ स्थली सीताबाड़ी में बड़ी संख्या मेंे तीर्थयात्री आते हैं।
ऐसे में सभी कस्बेवासियों का यह नैतिक दायित्व है कि इस पावन धरा को पूरी तरह स्वच्छ रखें। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों की आरे से आगे भी प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान जारी रखा जाएगा।