पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Collector Leaves Team Of 40 Farmers Will Learn Farming Tricks

कलेक्टर ने 40 किसानों के दल को किया रवाना, सीखेंगे खेती के गुर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| मिनी सचिवालय से शनिवार को कलेक्टर इंद्रसिंह राव ने 40 किसानों के दल को बीज उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण व तकनीक की जानकारी के लिए हनुमानगढ़, सागरिया स्टार सीड्स प्लांट व रिसर्च डवलपमेंट फार्म के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपनिदेशक कृषि अतीश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 40 एफपीओ परियोजना एक्सेस डवलपमेंट सर्विसेज जयपुर की आेर से जिले में संचालित चार एफपीओ बड़ां के बालाजी एग्रोप्रोड्यूसर कंपनी, अंता एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी, रामझर एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी, लहसुन एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के कुल 40 किसानों का समूह बीज उत्पादन के उद्देश्य से हनुमानगढ़, सागरिया स्टार सीड्स प्लांट रिसर्च डवलपमेंट फार्म के लिए रवाना किया है। इस अवसर पर आत्मा उपनिदेशक रामरतन मीना सहित एक्सेस डवलपमेंट सर्विसेस जयपुर के पवन शर्मा, हुकमचंद सेन भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...