पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Collector Rao Gave Instructions Regarding Meeting Of Bankers

कलेक्टर राव ने बैंकर्स की बैठक लेकर दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| मिनी सचिवालय सभागार में कलेक्टर इंद्रसिंह राव ने शुक्रवार को बैंकर्स की बैठक ली व स्वयं सहायता समूहों के ऋण आवेदनों को स्वीकृत करने संबंधी निर्देश प्रदान किए।

कलेक्टर ने कहा कि बैंकर्स स्वयं सहायता समूहों के ऋण आवेदनों के अपेक्षित लक्ष्य के अनुरूप नियमानुसार जांच कर ऋण आवेदन स्वीकृत करें। जिससे स्वयं सहायता समूहों को सहायता मिल सके। सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा ने जिले के विभिन्न ब्लॉक में लंबित ऋण आवेदनों एवं निस्तारित आवेदनों के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर एलडीएम केएस कुम्पावत व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...