- Hindi News
- National
- Baran News Rajasthan News Complaints Of Cold And Cold In The Day And Sun At Night Increased
दिन में धूप अौर रात को सर्द हवा से बढ़ी सर्दी-जुकाम की शिकायत
जिले में मार्च का दूसरा सप्ताह बीतने के बाद भी सर्दी का असर बना हुआ है। दिन में धूप खिल रही है, तो सुबह, शाम और रात को सर्द हवा का जोर बना हुआ है।
गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होली पर हुई बारिश के बाद से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही किसानों की चिंता का कारण बनी हुई है। बदलते मौसम में बारिश से किसानाें काे सर्वाधिक नुकसान हुआ। बदलाव से लोग फ्लू, सर्दी, जुकाम आैर बुखार जैसी बीमारियाें की चपेट में आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षाेभ से माैसम में बदलाव लगातार देखने का मिल रहा है।